मऊ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आज 30 नवम्बर को मधुबन तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित माँ लौंगी बुधिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रांगण में आयोजित त्रिमूर्ति प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यहां पर एक साथ तीन मूर्तियों का अनावरण करेंगे। इनमें बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर, कालेज के प्रबंधक शिवदेनी उर्फ़ साधु के पिता स्वर्गीय बासू एवं माता स्वर्गीय लौंगी देवी की मूर्तियां शामिल हैं। वहीं दरगाह में कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, आजमगढ़) का भी आगमन हो रहा है। इसके साथ ही ओमप्रकाश दीवाना और मीनाक्षी राज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भी क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंपूर्व मंत्री विजय मिश्रा समेत विभिन्न दलों के कई दिग्गज भाजपा में शामिल

कार्यक्रम को लेकर कॉलेज प्रशासन दिन रात एक किए हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य बड़े नेताओं के भाग लेने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम की सफलता के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। बता दें कि कार्यक्रम में एमएलसी एके शर्मा के साथ ही कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान व अनिल राजभर समेत अन्य कई बड़े नेताओं का आगमन होना है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *