लखनऊः केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल भाजपा की ओर से अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने सोमवार को नामांकन भी करा लिया है। बता दें कि आज ही पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी करहल सीट से नामांकन किया है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले यादव लैंड कही जाने वाली मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी अखिलेश के खिलाफ कोई मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। इस कड़ी में बीजेपी ने अब अखिलेश के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को मैदान में उतार दिया।

इसे भी पढ़ेंचुनावी रैलियों पर लगी रोक 11 फरवरी तक बढ़ी, कई मामलों में मिली छूट

बघेल ने सोमवार को मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन कराया। केंद्रीय कानून एवं राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से सांसद हैं। एसपी सिंह बघेल ने राजनीति की शुरुआत सपा से की थी। इसके बाद वह बसपा में 2009 से 2014 तक रहे। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए। एसपी बघेल साल 2009 में फिरोजाबाद से अखिलेश यादव के खिलाफ और डिंपल यादव के खिलाफ उपचुनाव में भी चुनाव लड़ चुके हैं। मौजूदा समय में वह केंद्रीय मंत्री हैं।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *