लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार देर शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह भी जारी रहा। रात भर हुई बारिश से लखनऊ के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यही नहीं लखनऊ में अभी और बारिश होगी। यहां पर सुबह से ही पूरे शहर में काले बादलों का पहरा है। लखनऊ के कुछ एक हिस्सों में अभी भी बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। अभी तक लखनऊ में गर्मी और उमस की वजह से लोगों का हाल बेहाल था।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश की मानें तो मौसम केंद्र ने पहले ही 28, 29 और 30 को बारिश का अलर्ट जारी किया था। मॉनसून सक्रिय होने की वजह से बारिश हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश का भी अलर्ट जारी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, रामपुर, मुरादाबाद और झांसी में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इन जिलों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अगले पांच दिनों में प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। 30 जून यानी शुक्रवार को कानपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *