मऊ: समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र चौहान को मऊ जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है. महेंद्र चौहान की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है. बता दें कि कलेक्ट्रेट परिसर में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता महेंद्र सिंह के साथ सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर मारपीट की थी. इस मारपीट के बाद से सपा नेता महेंद्र चौहान को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं अधिक चोट आने की वजह से जिला अस्पताल में उनकी हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया है. इस मौके पर जिले के तमाम सपा नेता जिला अस्पताल में मौजूद रहे. वहीं पूरे मामले को लेकर एसपी सुशील घुले का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *