मऊ: जिले के करणी सेना जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने सपा नेता के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. देवेंद्र सिंह को मऊ के एक होटल से गिरफ्तार कर पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई.
गिरफ्तारी के दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि योगी जी को गाली देने वाले गिरफ्तार नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि योगी जी को गाली देने वाले को मैं मारूंगा इसमें कोई दोराय नहीं है. वहीं चौहान समाज की ओर से किए जा रहे विरोध पर उन्हेोंने कहा कि पूरा राजपूत समाज हमारे साथ है. योगी जी को गाली देने वाले के साथ यही होगा.
